Dailyhunt
भऱमौर में हादसाः डंगा धंसने से खाई में गिरी पिकअप- एक की गई जा#न , दूसरा घायल

भऱमौर में हादसाः डंगा धंसने से खाई में गिरी पिकअप- एक की गई जा#न , दूसरा घायल

Himachal Abhi Abhi 1 month ago

Chamba Accident: हिमाचल में मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर थल्ला रोड पर देर रात एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई।

इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। हादसे सड़क का डंगा धंसने की वजह स हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

300 फीट गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी

जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार हो कर मदन लाल व मनोज कुमार भरमौर से पंसेई की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सुंकू टपरी के पास पहुंचे तो वहां पर सड़क का डंगा अचानक धंस गया, जिससे उनकी गाड़ी करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। मदन लाल के परिवार में दो छोटे बच्चे है। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार दोनों युवक आपस में चचेरे भाई थे। हादस के घायल मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी हैहै। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

रविंद्र कुमार

हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi