Dailyhunt
भरमौर में लैंडस्लाइड - रावी नदी में समाया निर्माणाधीन सिंयूर पुल, कई गांवों की आवाजाही बाधित

भरमौर में लैंडस्लाइड - रावी नदी में समाया निर्माणाधीन सिंयूर पुल, कई गांवों की आवाजाही बाधित

Himachal Abhi Abhi 1 month ago

Landslide in Bharmour: हिमाचल में मौसम के तेवरों से हर कोई परेशान है। बर्फबारी , ओलावृष्टि और बारिश से लोगों का खासा नुकसान हो रहा है। जगह जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिल रही है।

चंबा के दुर्गम इलाके भरमौर में आज सुबह लैंडस्लाइड से एक निर्माणाधीन पुल टूट गया। ये सिंयूर पुल भरमौर को होली क्षेत्र से जोड़ता था और लैंडस्लाइड होने के कारण रावी नदी में समा गया। पुल क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
मलबा और चट्टानें पुल पर गिर गईं

लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस पुल के दोनों छोर पर स्टील की रैलिंग का काम पूरा हुआ था। लोक निर्माण विभाग 2 वर्षों से इस पुल का काम कर था। आज करीब आठ बजे पहाड़ी से भारी मलबा और चट्टानें पुल पर गिर गईं। इससे पुल का एक कोना नदी में समा गया। लैंडस्लाइड के बाद जोर-जोर से आवाजें सुनाई दीं और 200 फीट ऊंचाई तक धूल के गुबार उड़े। मानसून सीजन में खड़ामुख-होली सड़क बंद होने के बाद एक महीने तक लकड़ी के पुल से ट्रैफिक चला था। मगर अब पुल बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

पहाड़ी से गिरे पत्थर , कार क्षतिग्रस्त

कुल्लू -बरशैनी मार्ग पर घाटिघर में हुए भूस्खलन में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस कार में सवार लोग बाल-बाल बचे। यहां पर पहाड़ी से बार -बार हो रहे भूस्खलन से सड़क दलदल बन गई है। मार्ग अवरुद्ध होने के चलते दोनों तरफ वाहन फंसे हुए हैं और लोग सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

मनोज, तुलसी

हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi