Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिजली कर्मचारियों का हल्लाबोल: OPS और आउटसोर्स कर्मियों के समायोजन की मांग को लेकर महाप्रदर्शन

बिजली कर्मचारियों का हल्लाबोल: OPS और आउटसोर्स कर्मियों के समायोजन की मांग को लेकर महाप्रदर्शन

Electricity Employees Protest:हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा है। पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और सालों से सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को बोर्ड में समायोजित करने की प्रमुख मांगों को लेकर बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने राजधानी शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया।हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी व अभियंता संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों कर्मचारियों, इंजीनियरों और नेताओं ने हिस्सा लिया।

कुमार हाउस से चौड़ा मैदान तक निकाली रैली

प्रदर्शन की शुरुआत से पहले कर्मचारियों ने राज्य विद्युत बोर्ड के कुमार हाउस स्थित मुख्यालय कार्यालय तक एक विशाल रैली निकाली। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी चौड़ा मैदान पहुंचे, जहां एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा चौड़ा मैदान कर्मचारियों के नारों से गूंज उठा और कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।

मुख्य मांगें:

पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली: बोर्ड के नियमित और इंजीनियरिंग विंग के कर्मचारियों को जल्द से जल्द पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।

आउटसोर्स कर्मचारियों का समायोजन: लंबे समय से कम वेतन पर सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करते हुए उन्हें बिजली बोर्ड में पक्का/समायोजित किया जाए।

सरकार को ठोस कदम उठाने की चेतावनी

चौड़ा मैदान में सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न जिलों से आए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बोर्ड का कर्मचारी दिन-रात मेहनत करके प्रदेश को रोशन कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी जायज मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती और आउटसोर्स कर्मियों के लिए ठोस नीति नहीं बनती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह बिना किसी देरी के इन मांगों पर सकारात्मक और ठोस निर्णय ले, ताकि कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
संजू चौधरी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi