Himachal News: हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम स्कूल शिक्षा बोर्ड से प्राप्त हो गया है।
जिसके बाद परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों के रोल नंबरों की पदवार सूची उनकी मेरिट के अनुसार स्कूल शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट (https://himachal.nic.in/dse) पर अपलोड कर दी गई है।
सभी विषयों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
सेवारत शिक्षक, जिन्होंने स्क्रीनिंग टेस्ट उत्तीर्ण कर लिया है, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। उधर स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से परीक्षा पास करने वाले 6084 शिक्षकों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। निदेशालय ने शिक्षकों को सलाह दी है कि काउंसलिंग के कार्यक्रम सहित आगे के अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइटों पर को देखते रहे। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में किसी को भी व्यक्तिगत रूप से अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। उत्तीर्ण शिक्षकों के रोल नंबरों की पदवार सूची देखने के लिए himachal.nic.in/dse पर जाएं। शिक्षा बोर्ड काउंसलिंग की निर्धारित तिथि से पहले परिणाम या मेरिट सूची में किसी भी त्रुटि या चूक को सुधारने का अधिकार सुरक्षित रखता है। जाहिर है निदेशालय ने 24 जनवरी को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की थी। स्क्रीनिंग टेस्ट में कुल 9821 शिक्षक शामिल हुए थे।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

