Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चंबा में शिक्षा सुधारों पर विशेष फोकस,  डॉ. राजेश ने किया -परीक्षा केंद्र एवं बीडीआईजीसी का निरीक्षण

चंबा में शिक्षा सुधारों पर विशेष फोकस, डॉ. राजेश ने किया -परीक्षा केंद्र एवं बीडीआईजीसी का निरीक्षण

Himachal Abhi Abhi 1 month ago

HPBOSE: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने चंबा प्रवास के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (बालिका) विद्यालय, चंबा का दौरा कर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया तथा विद्यालय में आयोजित बैठक में शिक्षकों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं आवश्यक शैक्षिक सुधारों पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर उनकी पत्नीकोमल शर्मा, जो इसी विद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं, ने भी बैठक को संबोधित करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के निर्देश

डॉ. शर्मा ने परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संतोष व्यक्त किया तथा विद्यालय प्रशासन को सुचारू एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन हेतु सराहना की। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके उपरांत डॉ. शर्मा ने बुक डिस्ट्रीब्यूशन, इंफॉर्मेशन एंड गाइडेंस सेंटर (BDIGC), चंबा का भी दौरा किया, जहां उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीआईजीसी के जिला प्रबंधक श्रवण कुमार ने केंद्र में किए जा रहे सुधारों की जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने इन सुधारों की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

अमित महाजन

हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi