Kangra News: कांगड़ा के शाहपुर में एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। चंबी खड्ड पर करोड़ों रुपये की लागत से यह पुल शाहपुर की धनोटू-ललेटा-बनुमहादेव सड़क पर बनाया जा रहा था। इस पुल के बनने से धनोटू क्षेत्र की जनता को लाभ मिलना था।
पुल का कार्य आखिरी चरण में था। लेकिन इसी बीच लेंटल डालते समय पुल भरभराकर गिर गया। लोगों की माने तो बारिश की वजह से खड्ड में बड़े अचानक जलस्तर के चलते शेटरिंग वाली जगह बैठने से हादसा पेश आया।
निर्माणाधीन पुल के ढहने की सूचना मिलते ही शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर गए। पठानिया ने कहा कि दोषी पाए जाने वाले ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुल के डिजाइन एवं तकनीकी पक्ष की जांच, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच तथा निर्माण कार्य के दौरान विभागीय निगरानी एवं सुपरविजन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

