Actress Mehreen Pirzada's wedding: साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों में तक अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने अपनी जिंदगी का एक नया सफर शुरू किया है। उन्होंने रविवार को हिमाचल के चायल के खूबसूरत पहाड़ों के बीच अपने करीबी लोगों और दोस्तों के बीच अर्श औलख के संग सादे समारोह में शादी कर ली।
एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पहली झलक शेयर की। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, '26.04.26,'। उन्होंने अर्श दी महर नाम का एक हैशटैग भी इस्तेमाल किया, जो दोनों के नामों का एक मेल था। इसके जरिए उन्होंने अपने फैंस को अपनी निजी जिंदगी की एक झलक भी दिखाई।
मेहरीन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने एक बेहद खूबसूरत लहंगा पहना है। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ एक नेकलेस, मैचिंग झुमके और एक मांग का टीका पहना है। उन्होंने हल्का मेकअप किया। दूल्हे अर्श औलख ने भी उनके लुक को पूरी तरह से मैच किया। उन्होंने भी उसी ब्लश-पिंक रंग के कपड़े पहने थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेहरीन पीरजादा के पति अर्श औलखएक बिजनेसमैन हैं और फिल्मी दुनिया से बाहर काम करते हैं।
मेहरीन की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। सोनल चौहान ने लिखा 'हे भगवान, बधाई हो।' साक्षी मलिक ने लिखा 'बधाई हो।' अनुराग कश्यप ने लिखा 'मुबारक'। अंशुला कपूर ने भी उन्हें बधाई दी है।काम की बात करें तो, मेहरीन को आखिरी बार पीरियड क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' (2023) में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया था। इसमें ताहिर राज भसीन, मौनी रॉय, अंजुम शर्मा, विनय पाठक, अनुप्रिया गोयनका, निशांत दहिया और हरलीन सेठी शामिल थे।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

