Dailyhunt
गांव की महिलाओं के बीच हुई जोरदार फाइट, फिर लोगों ने ऐसे खत्म की लड़ाई- देखें वीडियो

गांव की महिलाओं के बीच हुई जोरदार फाइट, फिर लोगों ने ऐसे खत्म की लड़ाई- देखें वीडियो

Himachal Abhi Abhi 2 weeks ago

Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर बच्चों की 'कैट फाइट' तो खूब देखी होगी लेकिन यह वीडियो जरा हट कर है। इस बार वीडियो में गांव की दो महिलाएं आपस में एक दूसरे से गुत्थम गुत्था होती दिखाई दे रही है।दोनों ने एक दूसरे का गला पकड़ा हुआ है और बस लांत घूसों की बारिश शुरू ही होने वाली है।

लेकिन इस लड़ाई को छुड़ाने के लिए गांव वाले अचानक ऐसा हमला करते हैं कि महिलाएं दंग रह जाती हैं।

महिलाओं के इस वीडियों को @HasnaZaruriHai नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया । कभी वो एक दूसरे का गला पकड़ती हैं तो कभी चांटा मारकर प्रहार करने की कोशिश करती हैं। पहले तो गांव वाले उन्हें छुड़ाने का भरसक प्रयास करते हैं लेकिन दोनों के सिर पर मानों खून सवार हो गया है। ऐसे में एक महिला दूसरी को पैर फंसाकर नीचे गिरा देती है। लड़ाई खत्म करवाने के लिए गांव वालों को एक तरकीब सूझती है। महिला के गिरते ही गांव वाले दोनों पर सड़क पर पड़ी मिट्टी ऐसे फेंकने लगते हैं जैसे दरिया में लोग एक दूसरे पर पानी उछालते हैं। अचानक हुआ ये हमला देख गांव की दोनों महिलाएं अलग अलग हो जाती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक लिखा…यहां लोग झगड़ा सुलझाने की आड़ में अपनी पुरानी दुश्मनी निकाल रहे हैं। दूसरे ने लिखा…भाभियों की कैट फाइट का मजा ही कुछ और है।
पंकज शर्मा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi