Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: टैक्सी-ट्रक की भीषण भिड़ंत में राजस्थान के एक्सपर्ट डॉक्टर की मौ#त

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: टैक्सी-ट्रक की भीषण भिड़ंत में राजस्थान के एक्सपर्ट डॉक्टर की मौ#त

Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर अंतर्गत भोटा के पास गुरूवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थान निवासी 68 वर्षीय डॉ. योगेश चंद्र भट्ट की जान चली गई। वहीं हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

घायल चालक को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भर्ती कराया गया है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट जाते वक्त हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. योगेश चंद्र भट्ट टैक्सी (HP 01B 9008) में सवार होकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान भोटा के पास सामने से आ रहे एक ट्रक (HP 52C 0825) से टैक्सी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी के एयरबैग खुलने के बावजूद डॉ. भट्ट को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने डॉ. योगेश चंद्र भट्ट को मृत घोषित कर दिया।

उदयपुर के रहने वाले थे मृतक, जायका प्रोजेक्ट में थे एक्सपर्ट

मृतक की पहचान शांतिनगर मार्ग, उदयपुर (राजस्थान) निवासी 68 वर्षीय डॉ. योगेश चंद्र भट्ट के रूप में हुई है। वह हमीरपुर में 'जायका (JICA) प्रोजेक्ट' में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी के एक्सपर्ट पद पर तैनात थे और अपनी सेवाएं दे रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि टक्कर किन परिस्थितियों में और किसकी लापरवाही से हुई।
अशोक राणा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi