Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हमीरपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे JE को महिला ने जड़ा थप्पड़, पुलिस में मामला दर्ज

हमीरपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे JE को महिला ने जड़ा थप्पड़, पुलिस में मामला दर्ज

Hamirpur News: जिला हमीरपुर में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले उझाण (डाकघर डिडवी टिक्कर) गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच तीखा विवाद हो गया।

इस बहसबाजी के दौरान एक महिला ने बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता (JE) को थप्पड़ जड़ दिया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, बिजली बोर्ड के लंबलू सेक्शन में तैनात कनिष्ठ अभियंता सनी चंदेल अपने तकनीकी कर्मचारियों के साथ उझाण गांव में नए स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई कर रहे थे। उसी दौरान स्थानीय निवासी सरवन, प्रकाशो देवी तथा अन्य लोग मौके पर पहुंचे और स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करने लगे। देखते ही देखते ग्रामीणों और बिजली कर्मियों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई। बिजली कर्मचारियों का आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की और गाली-गलौज करते हुए धमकियां भी दीं।

जेई का आरोप: ड्यूटी के दौरान की मारपीट

कनिष्ठ अभियंता सनी चंदेल द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि विवाद के दौरान आरोपी महिला प्रकाशो देवी ने अचानक उन पर हमला कर दिया और थप्पड़ मार दिए। सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट के बाद JE ने तुरंत पुलिस थाना हमीरपुर पहुंचकर आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस की कार्रवाई

हमीरपुर पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता की शिकायत के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अशोक राणा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi