Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हिमाचल में मौसम के बदले मिजाज, ऊना- सोलन में बारिश, इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल में मौसम के बदले मिजाज, ऊना- सोलन में बारिश, इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Himachal Abhi Abhi 5 months ago

Himachal Weather: हिमाचल में आज मौसम के मिजाज बदले है। शिमला समेत कई जगहों पर आसमान में बादल चाए हैं। ऊना व सोलन के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

शिमला में सुबह कुछ देर के लिए तेज हवाएं चली । मौसम विभाग की ओर से आज पांच जिलो- चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में कुछेक स्थानों पर भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में येलो अलर्ट दिया गया है।

दो दिनों का अलर्ट जारी किया गया
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार के अनुसार कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए अगले दो दिनों का अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। मध्य और ऊपरी पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में 3°C से 4°C तक की गिरावट आ सकती है।
24 घंटों तक सावधानी बरतने की सलाह
चंबा, हमीरपुर और बिलासपुर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। अगले 4 से 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ऊना, कांगड़ा और मंडी के लोगों को अगले 24 घंटों तक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
संजू चौधरी

हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi