Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बड़ा हादसा हुआ है। देहरा के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर ढलियारा में राधा स्वामी सत्संग घर के समीप खूनी मोड़ पर पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।
हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई श्रद्धालु घायल है, जिनमें बच्चे भी शामिल है। घायलों का देहरा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
ज्वालामुखी मंदिर की ओर जा रहे थे
बताया जा रहा है कि कपूरथला (पंजाब) के श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद ज्वालामुखी मंदिर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा में पहुंचाया गया।
अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

