Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कोरोना पॉजिटिव हुए अक्षय कुमार, आगामी फिल्म के प्रचार से पहले करवाया था टेस्ट

कोरोना पॉजिटिव हुए अक्षय कुमार, आगामी फिल्म के प्रचार से पहले करवाया था टेस्ट

Akshay Kumar Corona Positive :बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव हैं। वह दो दिन से बीमार थे ऐसे में उन्होंने फिल्म के प्रचार से पहले एहतियातन अपना टेस्ट करवाया था जो पॉजिटिव आया है।

हालांकि, अक्षय कुमार ने अब खुद को आइसोलेट कर लिया है वहीं वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी भी अपनी बीमारी के चलते अटेंड नहीं कर पाएंगे।

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा रिलीज
वहीं, दूसरी तरफ, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani and Radhika Merchant) की शादी में जॉन सीना, माइक टायसन, जीन-क्लाउड वान डेम और जे शेट्टी जैसी अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां (international celebrities) शामिल होंगी। इसके अलावा, बोरिस जॉनसन, टोनी ब्लेयर, जॉन केरी और स्टीफन हार्पर जैसे दिग्गज नेता भी इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आपको बता दें, अक्षय कुमार की नई फिल्म 'सरफिरा' (Sirfira') 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म 2020 की तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरू' की रीमेक है। सुधा कोंगारा (Sudha Kongara) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राधिका मदान और सूर्या का कैमियो रोल है। हालांकि अक्षय फिल्म का प्रचार नहीं पर पाए हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर उनके प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

नेशनल डेस्क

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi