Dailyhunt
क्या आपने खाया है लाल अंगूर, इसके गजब फायदे जानकर आप भी खाना कर देंगे शुरु

क्या आपने खाया है लाल अंगूर, इसके गजब फायदे जानकर आप भी खाना कर देंगे शुरु

अंगूर (Grapes) कई गुणों से संपन्न होता है लेकिन क्या आपको पता है किस रंग वाले अंगूर में सबसे ज्यादा बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। सभी अंगूरों में लाल रंग वाला अंगूर (Red Grapes) बेहद कारामाती होता है.

लाल अंगूर के कई गजब के फायदे हैं। लाल अंगूर में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी-6, विटामिन के, फोलेट, जिंक, कॉपर, पोटेशियम, मैंगनीज और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।

लाल अंगूर खाने के फायदे

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) के मरीजों के लिए फायदेमंद है लाल अंगूर का सेवन. लाल अंगूर में पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है. और पोटैशियम शरीर में सोडियम के नकारात्मक प्रभाव को कम करके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

हार्ट अटैक के जोखिम से बचाव

अगर लाल अंगूर (Red Grapes) का नियमित सेवन किया जाए यह हार्ट (Heart) संबंधी हर तरह की जटिलताओं से रक्षा करता है. लाल अंगूर में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं ब्लड वैसल्स को रिलेक्स पहुंचाते हैं और हार्ट के मसल्स में किसी तरह के इंफ्लामेशन को कम करते हैं. इससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का जोखिम बहुत कम हो जाता है।

डायबिटीज

अगर आप डायबिटीज (Sugar) के मरीज हैं तो आपके लिए लाल अंगूर का सेवन फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि लाल अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

मोटापा

वजन घटाने (Weight Loss) के लिए आप अपनी डाइट में लाल अंगूर को शामिल कर सकते हैं. लाल अंगूर में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद कर सकता है. जिससे अधिक खाने से बचे रहते हैं और वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं।

आंखों की रोशनी के लिए

लाल अंगूर का नियमित सेवन आंखों की हेल्थ (Health) को सही रखता है. लाल अंगूर में विटामिन ए काफी मात्रा में होता है. इसके अलावा लाल अंगूर में मौजूद फ्लेवेनॉइड आंखों के सेल्स को रिलेक्स पहुंचाने में मदद करते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi