Dailyhunt
महाकुंभ वाले IITian बाबा ने Dharamshala के अघंजर महादेव मंदिर में की शादी, दोनों Himachal में रह रहे

महाकुंभ वाले IITian बाबा ने Dharamshala के अघंजर महादेव मंदिर में की शादी, दोनों Himachal में रह रहे

Himachal Abhi Abhi 1 month ago

IITian Baba Abhay Singh : प्रयागराज महाकुंभ मेले में फेमस हुए IITian बाबा अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मसला अभय सिंह की शादी का है…. IITian बाबा ने शादी कर ली है।

खास बात ये है कि IITian बाबा अभय सिंह ने हिमाचल के धर्मशाला में शादी की और पत्नी का नाम है प्रतीका । अभय सिंह और प्रतीका ने 15 फरवरी को शिवरात्रि के अवसर पर हिमाचल के अघंजर मंदिर में शादी की और इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज । दोनों धर्मशाला में रह रहे हैं। दोनों की शादी का पता चब चला जब वे परिवार से मिलने झज्जर पहुंचे।

कर्नाटक की रहने वाली है प्रतीका

अभय सिंह की पत्नी प्रतीका पत्नी मूलरूप से कर्नाटक की हैं। वह भी इंजीनियर हैं। अभय सिंह मूलरूप से झज्जर के सासरौली गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता कर्ण सिंह वकील हैं और झज्जर बार एसोसिएशन के प्रधान भी रह चुके हैं। बॉम्बे IIT से एयरो स्पेस इंजीनियरिंग करने वाले अभय सिंह प्रयागराज महाकुंभ में संन्यासी वेश में नजर आने के बाद देश-विदेश में चर्चा में आए थे।

पहले बैंक गए फिर पिता के चैंबर पहुंचे

भगवा कपड़े पहने अभय सिंह पहले बैंक गए। वहां से एडवोकेट पिता के चैंबर पहुंचे। अभय सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी पत्नी मूलरूप से कर्नाटक की हैं। वह भी इंजीनियर हैं। हम हिमाचल के धर्मशाला में रह रहे हैं। दोनों अपनी जिंदगी से खुश हैं। अध्यात्म की तरफ रुझान होने से पहले कभी मैं भी इस चैंबर में बैठकर पिता की एप्लीकेशन चेक कर लेता था। अभय की पत्नी प्रतीका ने कहा अभय काफी सरल नेचर के हैं। वो बेहद ईमानदार और सच्चे इंसान हैं। मैं कर्नाटक से हूं और इनसे एक साल पहले मिलीं थी। मैंने इंजीनियरिंग कर रखी है। अब हम सनातन को आगे बढ़ाने में काम करेंगे। हम विचार कर रहे हैं कि आगे चलकर सनातन यूनिवर्सिटी बनाए। वे झज्जर में परिवार वालों से मिलने आए हैं।

रविंद्र

हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi