Dailyhunt
मंडी में महिला बौद्ध भिक्षु ह#त्या मामला -SIT ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 की तलाश

मंडी में महिला बौद्ध भिक्षु ह#त्या मामला -SIT ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 की तलाश

Himachal Abhi Abhi 2 weeks ago

Monk Murder Case: मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के रिवालसर क्षेत्र में करीब एक महीने पहले हुई महिला बौद्ध भिक्षु की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की एसआईटी ने देर रात इस वारदात में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब शेष दो फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस की ओर से की गई जांच में यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में अधिकांश नशे के आदी हैं। प्रारंभिक अनुमान यह है कि हत्या नशे की पूर्ति या लूटपाट के इरादे से की गई।

कुटिया से बरामद हुआ था शव

जाहिर है गत 4 मार्च को महिला बौद्ध भिक्षु ओरजे शोकी का शव सरकीधार के नैना देवी जंगल में उनकी कुटिया से बरामद हुआ था। उनके शरीर पर तेजधार हथियार के कई गहरे घाव और कट के निशान पाए गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया। इसके बाद एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसाईटी का गठन किया था और पुलिस ने अब तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े दो अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

तीन साल पहले हो चुकी थी पति की मौत
महिला बौद्ध भिक्षु के पति की मौत तीन साल पहले हो चुकी थी और इसके बाद वे धार्मिक कार्यों में लीन थीं। प्राथमिक जांच में महिला के शरीर पर तेजधार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले थे। जिसके बाद पुलिस पिछले एक महीने से कड़ियों को जोड़ने में जुटी थी, जिसके बाद वैज्ञानिक साक्ष्यों और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंची।
संजीव कुमार

हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi