Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पार्टी के लिए काम करने वालों की अनदेखी, मौकापरस्त को ओहदे-भूख हड़ताल पर बैठा कांग्रेस नेता

पार्टी के लिए काम करने वालों की अनदेखी, मौकापरस्त को ओहदे-भूख हड़ताल पर बैठा कांग्रेस नेता

Himachal Abhi Abhi 3 weeks ago

Himachal Congress: हिमाचल कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी कलह सामने आ गई है । पांवटा साहिब ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति से नाराज कांग्रेस नेता एवं पूर्व भंगानी जोन अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने शिमला के कांग्रेस भवन के बाहर 24 घंटों की भूख हड़ताल पर बैठ गए है।उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से तुरंत सरदार हरप्रीत रतन को पद से हटाने और गिरिपार से ब्लॉक अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

यही नही उन्होंने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भी धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

गिरिपार से कोई प्रतिनिधित्व नहीं

प्रदीप चौहान का कहना है की वो कांग्रेस के एक सक्रिय कार्यकर्त्ता है लेकिन कांग्रेस ने गिरिपार क्षेत्र को दरकिनार कर दिया है ब्लॉक अध्यक्ष और सारे पद पांवटा साहिब में अल्पसंख्यक को दिए है, जबकि गिरिपार से ना तो प्रदेश कार्यकरिणी ना जिला और ना ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि सरदार हरप्रीत रतन विधानसभा चुनाव में बागी हो बीजेपी में शामिल हुए थे और विधानसभा चुनाव के बाद दोबारा से कांग्रेस में शामिल हुए और अब कांग्रेस ने उसे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया दिया है। इससे कार्यकर्ताओ में काफी रोष है ।

यहां बात नहीं सुनी तो दिल्ली में धरने पर बैठेंगे
प्रदीप चौहान ने कहा कि जो पार्टी के लिए दिन रात काम करते है उन्हें अनदेखा किया जा रहा है और जो मौकापरस्त है उन्हें ओहदे दिए जा रहे है। इससे आम कार्यकर्ताओ का मनोबल गिरता है ।उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ आज यहां भूख हड़ताल पर बैठे हैं और यदि उनकी बात यहां नहीं सुनी जाती तो दिल्ली में भी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हुए धरने पर बैठेंगे साथ में उन्होंने राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से भी इस मामले को उठाने की बात कही।

संजू चौधरी

हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi