Fake Letterhead Case:हिमाचल प्रदेश सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ में फर्जी लेटर पैड के इस्तेमाल को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बुधवार को संघ की कार्यकारिणी की बैठक में इस मामले पर चर्चा के बाद प्रधान संदीप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान संजय ने की।
कार्यकारिणी ने पाया कि प्रधान द्वारा संगठन का फर्जी लेटर पैड छपवाकर उसका उपयोग किया गया, जिसकी जानकारी न तो पदाधिकारियों को थी और न ही अन्य सदस्यों को। इसे संगठन के नियमों के खिलाफ बताते हुए कार्यकारिणी ने इसे संस्था की गरिमा पर आघात माना।
स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी
सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 से संदीप को संगठन के किसी भी कार्य से अलग कर दिया गया है। उनके हस्ताक्षर से जारी सभी पत्र, आवेदन और दस्तावेज तत्काल प्रभाव से अमान्य घोषित कर दिए गए हैं।इसके साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसका जवाब दो दिन के भीतर देना होगा। कार्यकारिणी ने स्पष्ट किया कि उनके स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। बैठक में संघ के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

