Dailyhunt
पुराने रंग में दिखे धोनी, नेट्स पर विकेटकीपिंग और जमकर लगाए हेलीकॉप्टर शॉट्स - video

पुराने रंग में दिखे धोनी, नेट्स पर विकेटकीपिंग और जमकर लगाए हेलीकॉप्टर शॉट्स - video

Himachal Abhi Abhi 3 weeks ago

Mumbai Indians vs CSK: आईपीएल 2026 का 33वां मैच आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला IPL इतिहास की दो सबसे सफल टीमों के बीच है। इस मुकाबले से ठीक पहले दोनों टीमों के दो धुरंधरों धोनी और रोहित की फिटनेस को लेकर भी चर्चा चल रही है।

वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने यहां नेट सेशन में बैटिंग की। हालांकि इस मैच के लिए उनकी उपलब्धता पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रोहित ने तो इस टूर्नामेंट में शुरुआती चार मैच खेले हैं लेकिन मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे और अब तक वापसी की कोशिश में जुटे हैं। दूसरी ओर, धोनी इस IPL में अभी तक मैदान पर नहीं उतरे हैं। वे पिंडली (काफ मसल्स) की चोट से उबर रहे हैं।

अपने पुराने रंग में दिख रहे धोनी, खेलने की संभावना

हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी के खेलने की पूरी संभावना जताई जा रही है। BCCI ने मैच के प्रैक्टिस की वीडियो डाली, जिसमें धोनी अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं। जम कर बल्ले से बड़े बड़े शॉट्स जमा रहे हैं और विकेट के पीछे तेज चहलकदमी भी कर रहे हैं। हाथ में ग्लव्स डाले धोनी विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते संजू सैमसन के साथ दिख रहे हैं। IPL के एक्स हैंडल से नेट्स पर उनकी प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया गया और बताया गया कि वानखेड़े से धोनी का अनमोल रिश्ता है। नेट्स पर प्रैक्टिस के दौरान धोनी जिस तरह के शॉट्स जमा रहे थे उसे देख कर ये तो तय है कि वो फिनिशर के रोल में दिखेंगे।साथ ही पहली बार नेट्स पर धोनी विकेटकीपिंग करते दिखे।
पंकज शर्मा

हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi