Dailyhunt
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं शिमला, अटल टनल रोहतांग व पालमपुर का भी करेंगी दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं शिमला, अटल टनल रोहतांग व पालमपुर का भी करेंगी दौरा

Himachal Abhi Abhi 2 weeks ago

President Draupadi Murmu Himachal Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल के प्रवास पर आज शिमला पहुंची हैं। मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मंत्री अनिरुद्ध सिंह, सांसद सुरेश कश्यप सहित अन्य ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

हिमाचल दौरे को लेकर राजधानी शिमला में सुरक्षा के पुख्ता का इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टिगत शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी के जवान तैनात हैं। अगले पांच दिन राष्ट्रपति कार्यालय अस्थायी रूप से शिमला से ही चलेगा। प्रवास के दौरान राष्ट्रपति सचिवालय का पूरा कामकाज यहीं से संचालित होगा और आवश्यक फाइलें यहीं लाई जाएंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, वे शिमला, अटल टनल और पालमपुर विश्वविद्यालय जाएंगी। 28 अप्रैल की सुबह वे राष्ट्रपति निवास में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। 29 अप्रैल को राष्ट्रपति शिमला से अटल टनल रोहतांग जाएंगी, जहां वे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद शाम को वे वापस छराबड़ा स्थित रिट्रीट लौटेंगी। 30 अप्रैल को राष्ट्रपति पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और उसी शाम शिमला वापस लौटेंगी। 1 मई को शिमला में ह्लएट होमह्व कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीएम सहित अन्य गणमान्यउपस्थित रहेंगे। 2 मई को राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली लौट जाएंगी।
संजू चौधरी

हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi