Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सनी देओल व वरुण की 'बॉर्डर 2 में हुई अब इस एक्टर की एंट्री, मचेगा धमाल

सनी देओल व वरुण की 'बॉर्डर 2 में हुई अब इस एक्टर की एंट्री, मचेगा धमाल

Border 2: 'गदर 2′ में धमाल मचाने के बाद एक्टर सनी देओल अब फिल्म 'बॉर्डर 2′ (Border 2) से तहलका मचाने आ रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग चल रही है। बीते दिनों मेकर्स ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे।

दिलजीत ने भी 'बॉर्डर 2' के लिए अपनी एक्साइटमेंट (Excitement)दिखाई थी। 'बॉर्डर 2' में सनी देओल और दिलजीत के साथ एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan)भी फौजी का किरदार निभाएंगे। अब फिल्म से एक और नाम जुड़ गया है। दरअसल 'बॉर्डर 2' में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की एंट्री हुई है।

सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' से अब सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) का नाम जुड़ गया है। 1997 में फिल्म 'बॉर्डर' में सुनील शेट्टी ने अपनी एक्टिंग से फैंस का खूब दिल जीता था। वहीं अब 'बॉर्डर 2' में सुनील के बेटे अहान शेट्टी दिखेंगे। इस बात की जानकारी खुद अहान ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। अहान शेट्टी ने अनाउंसमेंट का वीडियो पोस्ट करते हुए यह जानकारी साझा की है। अहान शेट्टी ने लिखा-बॉर्डर एक फिल्म से बढ़कर है, यह एक विरासत, एक भावना और एक सपने के सच होने जैसा है। बॉर्डर के साथ मेरी शुरुआत 29 साल पहले हुई थी, जब मैं मां के गर्भ में था तो वह मेरे डैड से मिलने सेट पर जाती थीं। मैं ओपी दत्ता की पौराणिक कहानियां सुनकर, जेपी अंकल का हाथ पकड़कर और निखिल दत्ता के साथ बैठकर बड़ा हुआ हूं।

नेशनल डेस्क

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi