Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शादी की सालगिरह पर इस कपल ने खास अंदाज में काटा केक, आप भी देखें

शादी की सालगिरह पर इस कपल ने खास अंदाज में काटा केक, आप भी देखें

Himachal Abhi Abhi 5 months ago

Viral Video:आजकल लोग अपने जीवन के खास दिनों (जैसे जन्मदिन, सालगिरह, उपलब्धियां) को यादगार बनाने के लिए बहुत ही अनोखे और रचनात्मक तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन तरीकों से ना केवल खुशी दोगुनी होती है, बल्कि वे यादगार बन जाते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल अपनी शादी की सालगिरह कुछ अलग अंदाज में मनाता नजर आ रहा है। आमतौर पर ऐसे मौकों पर लोग केक काटकर जश्न मनाते हैं, लेकिन इस वीडियो में दिखाया गया तरीका सभी को चौंका रहा है। यह वायरल वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila के नाम से शेयर किया गया है, जहां इसे हजारों लोग देख चुके हैं। टेबल पर एक-दो नहीं, बल्कि करीब 13 केक रखे हुए हैं, जो पहले ही लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। लेकिन असली हैरानी तब होती है जब कपल केक काटने के लिए चाकू की जगह कुछ और इस्तेमाल करता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कपल लकड़ी काटने वाली आरी से केक काट रहा है। यह तरीका जितना अजीब लगता है, उतना ही लोगों के लिए नया और अलग भी है। आसपास खड़े लोग इस पल को एंजॉय करते नजर आते हैं और माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा दिखता है। यूजर्स इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे क्रिएटिव आइडिया बता रहे हैं, तो कुछ इसे अजीब और खतरनाक भी कह रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, 'यह केक काटने का सबसे अलग तरीका है,' वहीं दूसरे ने कहा, 'थोड़ा रिस्की जरूर है।'
पंकज शर्मा

हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi