Himachal News: महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध चिंता का सबब बनते जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र से एक खौफनाक मामला सामने आया है। राजधानी के उपनगर संजौली से सटे बड़फर गांव में एक छात्रा पर युवक ने पत्थर से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि जिस पर पत्थर से हमला हुआ है वह 10वीं कक्षा पढ़ती है और इस हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
बताया जा रहा है जिस पर छात्रा पर हमला हुआ वह अपने घर के पास ही थी। हमले में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं। इस के बाद युवक फरार हो गया। घटना के बाद लोगों ने छात्रा को असप्ताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमला करने वाले युवक की तलाश की जी रही है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

