Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Sirmaur | Himachal | Breaking |

Sirmaur | Himachal | Breaking |

Himachal Abhi Abhi 3 weeks ago

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के संगड़ाह क्षेत्र में आज एक कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें महिला टीचर समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल है।

घायल को नाहन मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा संगड़ाह की पियूलाणी-भलोना सड़क पर हुआ। इसमें महिला टीचर, उनकी बेटी समेत क्षेत्र के तीन अन्य लोग सवार थे। इनकी कार सड़क से करीब 300 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को सड़क पर पहुंचाया। हादसे में 52 साल की अमरा देवी निवासी संगड़ाह, 14 साल की अराध्या , 14 साल की प्रियंका निवासी गांव ऊंचा टिक्कर संगड़ाह व 62 साल के सज्जन सिंह निवासी कजवा संगड़ाह की मौत हो गई, जबकि 33 साल के अजीत कुमार निवासी गाता संगड़ाह घायल है। अमरा देवी भलोना स्कूल में टीचर थी। अभी तक हादसे के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi