Dailyhunt
सोलन के वाकनाघाट में निजी विवि के हॉस्टल से कूदा छात्र, हालत नाजुक -कैंपस में छात्रों का हंगामा

सोलन के वाकनाघाट में निजी विवि के हॉस्टल से कूदा छात्र, हालत नाजुक -कैंपस में छात्रों का हंगामा

Himachal Abhi Abhi 3 weeks ago

Himachal News: सोलन में निजी विश्वविद्यालय के छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। वाकनाघाट स्थित जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (JUIT) में एक बी.टेक 18 वर्षीय छात्र ने देर रात हॉस्टल की इमारत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का निवासी है छात्र

इस घटना के बाद कैंपस में भारी तनाव की स्थिति है और छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए न्याय की मांग की है। बताया जा रहा है कि छात्र आईटी प्रथम वर्ष का विद्यार्थी है। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का निवासी है, जबकि उसके माता-पिता लंबे समय से कुल्लू जिले में रहकर अपना कारोबार कर रहे हैं।

कैंपस में छात्रों का रोष फूट पड़ा

घटना के तुरंत बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद IGMC शिमला रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद कैंपस में छात्रों का रोष फूट पड़ा, और उन्होंने परिसर में नारेबाजी की ।पुलिस के अनुसार आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
नरेंद्र

हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi