हिमाचल प्रदेश में दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला चुनाव आचार संहिता के फेर में फंस गया है।
राज्य में पंचायत व शहरी निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई है, जिस कारण अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण के आदेश जारी करने से पहले राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति लेनी होगी। कोई भी विभाग, बोर्ड या निगम अपने स्तर पर आदेश जारी नहीं कर सकेंगे।

