किरतपुर-मनाली फोरलेन पर एक बार फिर पर्यटकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। बैहना और चक्कर क्षेत्र के बीच का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसमें हरियाणा नंबर की एक कार में सवार दो युवक चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर बीयर पीते नजर आ रहे हैं।

