Una Fire: ऊना मुख्यालय के साथ लगते गांव लाल सिंघी में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 40 से अधिक झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।
वहीं आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की शुरुआत एक झुग्गी में जल रहे चूल्हे से हुई, जिसके बाद तेजी से लपटें आसपास बनी अन्य झुग्गियों तक फैल गईं।
नकदी, आभूषण, कपड़े, राशन राख
आग इतनी भयावह थी कि झुग्गियों में रखा नकदी, आभूषण, कपड़े, राशन और दैनिक उपयोग का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आर्थिक नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अब तक 8 दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया है। विभाग की टीम ने काफी हद तक आग को फैलने से रोक लिया है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
जीवन कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

