Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
10 साल के बेटे ने मां सोना शर्मा और फैजान को आपत्तिजनक हालत में देख लिय` इसके बाद वाराणसी में रिश्ते हुए शर्मसार..

10 साल के बेटे ने मां सोना शर्मा और फैजान को आपत्तिजनक हालत में देख लिय` इसके बाद वाराणसी में रिश्ते हुए शर्मसार..

Varanasi mother kills 10 year old son (प्रतीकात्मक फोटो)

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां अपने अवैध संबंधों में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 10 साल के बच्चे की जान ले ली.

अपने मुस्लिम आशिक के साथ मिलकर मां ने अपने बेटे की ही मौत दे दी. अब जब बेटा मर गया तो मां को होश आया और अब वह दहाड़े मार-मार कर रो रही है. पुलिस ने अब आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

वाराणसी से आया सनसनीखेज मामला

अपने सगे बेटे की हत्या मां सोना शर्मा ने अपने मुस्लिम आशिक फैजान के साथ मिलकर करवा दी. हैरान कर देने वाली घटना वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के मुताबिक, 10 साल का सूरज अपने घर से मंगलवार के दिन से ही गायब था.

परिवार वालों ने बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट रामनगर थाने में दर्ज कराई. मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चे की मां सोना शर्मा के फैजान नामक युवक से संबंध है. पुलिस ने बच्चे की मां और उसके प्रेमी से सख्त पूछताछ की. इस दौरान दोनों ने बच्चे की हत्या की बात कबूल कर ली.

आरोपी फैजान ने की भागने की कोशिश

बता दें कि हत्या स्थल पर ले जाते समय फैजान ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी. वह भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और गोली फैजान के पैर में लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे फिर पकड़ लिया.

मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था

बताया जा रहा है कि 10 साल के सूरज की हत्या इस वजह से फैजान ने की, क्योंकि उसने अपनी मां सोना शर्मा और उसे आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. दरअसल सोना शर्मा के पति की मौत 2 साल पहले ही हो गई थी. इसके बाद वह फैजान के करीब आ गई थी.

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर (डीसीपी वाराणसी) गौरव बंसवाल ने बताया, 10 साल के बच्चे की गुमशुदगी रामनगर थाने में लिखी गई थी. जांच में पता चला कि बच्चे की मां के अवैध संबंध एक युवक के साथ थे. आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे की हत्या कर दी है. बच्चा उसके और महिला के संबंध के बीच में आ रहा था.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Fast News