Dailyhunt
13 साल का प्यार, मंदिर में शादी और फिर खौफनाक अंत: इंजीनियर पति ने दूसरी दुल्हन लाने के लिए पत्नी को मार डाला' बोरी में मिली लाश

13 साल का प्यार, मंदिर में शादी और फिर खौफनाक अंत: इंजीनियर पति ने दूसरी दुल्हन लाने के लिए पत्नी को मार डाला' बोरी में मिली लाश

परा : बिहार के छपरा से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने प्यार और विश्वास के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। 13 साल तक जिस लड़की से प्रेम किया, दुनिया से लड़कर जिससे मंदिर में शादी रचाई, उसी पत्नी को एक इंजीनियर पति ने रास्ते से हटा दिया।

वजह सिर्फ इतनी थी कि पति अपने परिवार की मर्जी से दूसरी शादी करना चाहता था और पहली पत्नी इसमें बाधा बन रही थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कबूलनामे ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

बचपन का प्यार और 13 साल का लंबा इंतजार
आरोपी दीपक और मृतका आराध्या का रिश्ता कोई दो-चार दिन का नहीं था। दोनों का ननिहाल एक ही गांव में था, जहां बचपन की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दीपक पटना में डिप्लोमा इंजीनियर के पद पर कार्यरत था, जबकि आराध्या छपरा के एक स्कूल में शिक्षिका थी। साल 2022 में जब आराध्या के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय की, तो उसने बगावत कर दी और घर छोड़कर छपरा में किराए के मकान में रहने लगी। यहां दोनों करीब 3 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे।

मंदिर में गुपचुप शादी और फिर शुरू हुआ 'खूनी खेल'
जब दीपक पर उसके परिवार ने दूसरी जगह शादी का दबाव बनाया, तो आराध्या ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। आखिरकार 13 मार्च को दीपक ने एक मंदिर में आराध्या के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। लेकिन शादी के महज 15 दिन बाद ही दीपक का असली चेहरा सामने आ गया। वह एक तरफ आराध्या के साथ रह रहा था, तो दूसरी तरफ सीवान में अपने पिता की पसंद की लड़की से दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था। जब आराध्या को इस धोखे का पता चला, तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया, जिसे दीपक अपनी जिंदगी में 'दखलअंदाजी' मानने लगा।

साजिश: पहले एक्सीडेंट की कोशिश, फिर सोते समय घोंटा गला
दीपक ने पुलिस को बताया कि उसने 1 अप्रैल को ही आराध्या को मारने का प्लान बनाया था। वह उसे हाजीपुर रेलवे ट्रैक पर ले जाकर ट्रेन के आगे धकेलना चाहता था, ताकि मामला दुर्घटना लगे, लेकिन आराध्या की तबीयत खराब होने के कारण वह प्लान फेल हो गया। इसके बाद 12 अप्रैल की रात, जब आराध्या सो रही थी, दीपक ने बड़ी बेरहमी से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने शव को बोरी में पैक किया और अपनी बाइक पर लादकर 15 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया।

शादी वाले दिन ही चढ़ा पुलिस के हत्थे, खुला राज
हैरानी की बात यह है कि 21 अप्रैल को दीपक की दूसरी शादी होने वाली थी। इसी बीच आराध्या के लापता होने की खबर उसके भाई तक पहुंची। पुलिस ने जब संदेह के आधार पर दीपक को हिरासत में लिया, तो पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन तकनीकी सबूतों और कड़ाई से पूछताछ के बाद वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। 13 साल के प्रेम का यह अंत देखकर हर कोई स्तब्ध है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Fast News