Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
2 दोस्तों में पत्नियों' की अदला-बदली का सनसनीखेज मामला- बाराबंकी का ये कांड दिमाग हिला देगा

2 दोस्तों में पत्नियों' की अदला-बदली का सनसनीखेज मामला- बाराबंकी का ये कांड दिमाग हिला देगा

Barabanki news

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से गजब मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को अपने दोस्त के पास छोड़ दिया और दोस्त की पत्नी को अपने साथ ले आया. युवक जबरन अपनी पत्नी को अपने दोस्त के पास छोड़कर आया है.

अब इस मामले में एक पक्ष ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. पुलिस भी इस मामले से सकते में है.

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी करीब दो साल पहले बादल (बदला हुआ नाम) के युवक से हुई थी. शुरू में सब ठीक था. मगर कुछ ही दिनों बाद पति मारपीट करने लगा और उसे मायके छोड़ आया.

पीड़िता का कहना है कि कुछ महने पहले ही पति ने उसे वापस ससुराल बुलाया. पीड़िता ने बताया कि जब वह ससुराल वापस आ गई तो पति उसपर प्रेशर बनाने लगा कि वह उसके दोस्त के साथ उसकी पत्नी बनकर रहे. जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट भी की.

दोस्त की पत्नी के करीब आ गया बादल

जिस दोस्त की पत्नी को बादल अपने साथ लेकर आया है, उसने भी पुलिस से मामले की शिकायत की है. युवक का कहना है कि वह बाहर नौकरी करता है. इस दौरान उसका दोस्त बादल, उसकी पत्नी के करीब आ गया. वह पिछले 4 महीने से उसकी पत्नी को अपने पास रखे हुए है. युवक का ये भी कहना है कि बादल अपनी पत्नी को उसके पास जबरन भेज रहा है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर थाना अध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया, मामला संज्ञान में है. एक पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई है. पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि बादल और उसकी प्रेमिका (दोस्त की पत्नी) खुश हैं. मगर बादल का दोस्त और बादल की पत्नी अपने लिए इंसाफ मांग रहे हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Fast News