Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'आओ तुम्हें कुर्बानी दिखाएं', बकरीद पार्टी के बहाने बुलाकर 17 वर्षीय छात्र को चाकू से काटा, हत्या के बाद सभी आरोपी फरार.

'आओ तुम्हें कुर्बानी दिखाएं', बकरीद पार्टी के बहाने बुलाकर 17 वर्षीय छात्र को चाकू से काटा, हत्या के बाद सभी आरोपी फरार.

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सूर्या चौहान के रूप में हुई है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना 28 मई की दोपहर करीब 3:30 बजे शर्मा डेयरी वाली गली के पास हुई। सूर्या चौहान अपने दोस्तों आयुष और विक्की के साथ घर के नजदीक मौजूद था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले असद नामक युवक ने सूर्या को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था।

परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूर्या जब अपने दोस्तों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचा तो वहां पहले से कई युवक मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान कहासुनी के बाद सूर्या को घेर लिया गया और उस पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। हमले में उसके पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से घायल सूर्या को तत्काल नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूर्या की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुरानी रंजिश को माना जा रहा वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयानों के अनुसार, घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब आठ महीने पहले सूर्या और एक आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इसी पुरानी दुश्मनी के चलते वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया।

हत्या के बाद बढ़ाई गई धाराएं

पुलिस ने शुरुआत में घायल अवस्था में मिले सूर्या के मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत होने के बाद केस में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सूर्या चौहान मूल रूप से एटा जिले के सुखवाबाद गांव का रहने वाला था। उसका परिवार वर्तमान में गाजियाबाद के नवनीत विहार, खोड़ा क्षेत्र में रह रहा था। परिवार के मुताबिक सूर्या के पिता कौशलेंद्र चौहान का पहले ही निधन हो चुका है।

घर में उसकी मां और एक छोटी बहन हैं। सूर्या 11वीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों में भी हाथ बंटाता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Fast News