Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बेटी के साथ रेप करता देख-समलैंगिक' रामबाबू के प्राइवेट पार्ट पर उसके गे पार्टनर ने बोला हमला! देवरिया का ये कांड दिमाग हिला देगा

बेटी के साथ रेप करता देख-समलैंगिक' रामबाबू के प्राइवेट पार्ट पर उसके गे पार्टनर ने बोला हमला! देवरिया का ये कांड दिमाग हिला देगा

Rambabu in hospital

त्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रहने वाला समलैंगिक रामबाबू यादव नाम का एक व्यक्ति अपने पुरुष दोस्त के साथ सालों से पति-पत्नी की तरह रहा था.

आरोप है कि बीते मंगलवार को रामबाबू ने अपने उसी साथी की 6 साल की बेटी के साथ रेप किया. रात करीब 1.30 बजे पीड़ित पिता ने अपनी बेटी की चीख सुनी तो वह भागते हुए कमरे में पहुंचा. इस दौरान अपने साथी रामबाबू की इस घिनौनी हरकरत को देखकर उसका खून खौल उठा. उसने आरोपी रामबाबू के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अस्प्ताल में भर्ती कराया है.

सालों से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे दोनों

यह मामला देवरिया के खुखुन्दू थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, महराजगंज का रहने वाला रामबाबू यादव अपने एक दोस्त के साथ पति-पत्नी की तरह रहता है. रामबाबू का साथी आर्केस्ट्रा में डांसर और शादीशुदा है जिसकी एक बेटी भी है.लेकिन इसके बावजूद दोनों कई सालों से समलैंगिक संबंध में थे. किराए के मकान में राम बाबू 'पति' और उसका दोस्त 'पत्नी' की तरह रहते थे. इस वजह से रामबाबू के दोस्त की पत्नी उसे छोड़कर अलग रहती थी.

इस बीच रामबाबू के साथी की एक 6 साल की बेटी अपने पिता के पास कुछ समय के लिए रहने आई थी. मंगलवार देर रात करीब 1.30 बजे रामबाबू यादव ने अपने ही साथी की बच्ची के साथ रेप किया. बच्ची की चीख सुनकर उसके पिता की नींद खुली. अपनी बेटी के साथ हो रही इस वारदात को देखकर पिता आग बबूला हो गया और उसने चाकू से रामबाबू यादव के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी.खुखुन्दू पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

कार्रवाई में जुटी पुलिस

एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता की सूचना पर तत्काल संज्ञान लिया गया. आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पीड़िता के पिता की तहरीर पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी ने अपने समलैंगिक संबंध में होने की बात स्वीकार की है. पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है. दोनों ही पुरुष एक साथ काम करते थे और एक साथ रहते थे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Fast News