Dailyhunt
दिल्ली की अदालतों में सुरक्षा 'राम भरोसे'! कड़कड़डूमा में वकील लहूलुहान, सचिवालय के बाद कोर्ट परिसर में बड़ी चूक

दिल्ली की अदालतों में सुरक्षा 'राम भरोसे'! कड़कड़डूमा में वकील लहूलुहान, सचिवालय के बाद कोर्ट परिसर में बड़ी चूक

ई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा अदालत परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वकील पर नोकिली चीज से हमला कर घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद अदालत परिसर में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली में स्थित कड़कड़डूमा अदालत में एक वकील को घायल करके को हमलावर मौके होने की फिराक में था। साथ ही अदालत में मौजूद लोगों ने हमलावर को धर दबोच लिया है, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर धुलाई कर दी। साथ ही हमलावर को पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल अदलात परिसर में स्थिति पहले से सामान्य है।

साथ ही घायल वकील को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किस वजह से किया गया, क्योंकि अदालत जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस और प्रशासन अब सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर सकते हैं।

बता दें कि कल सचिवालय परिसर में एक अनजान शख्स जबरन अपनी कार लेकर गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गया था, जिसके बाद पुलिस ने उस शख्स को पकड़ लिया था, लेकिन हैरान करनी बात यह है कि दिल्ली सचिवालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं, लेकिन फिर भी एक अनजान शख्स अपनी कार लेकर सचिवालय परिसर में अंदर घुसने में कामयाब हो गया है। इस तरह की लापरवाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Fast News