Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एक रुपये के नोट के बदले इनाम लेने गए थे'10 लाख की चपत लगवाकर चले आए' कहानी सुनेंगे' तो चौंक जाएंगें!...

एक रुपये के नोट के बदले इनाम लेने गए थे'10 लाख की चपत लगवाकर चले आए' कहानी सुनेंगे' तो चौंक जाएंगें!...

सोशल मीडिया पर रील्स स्क्रॉल करते वक्त आपकी आंखों के सामने से एक रील या पोस्ट ऐसी जरूर गुजरी होगी, जिसमें ये दावा किया गया होगा कि पुराने सिक्कों या नोट्स के बदले आपको भारी रकम दी जाएगी.

ये दावे कितने सच होते हैं, ये तो नहीं पता, लेकिन मुंबई में एक शख्स ने इन्हीं दावों पर भरोसा करके 10 लाख रुपये जरूर गंवा दिए हैं. क्या है पूरा मामला? बताते हैं.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में सांताक्रूज पश्चिम में रहने वाले 45 साल के एक शख्स ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शख्स ने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी को सोशल मीडिया पर रील देखते वक्त उसकी नजर एक विज्ञापन पर पड़ी. विज्ञापन में दावा किया गया था कि एक रुपये का नोट लाने वाले को 4.53 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इसमें एक वॉट्सऐप नंबर भी था. शख्स ने बताया कि उसके पास एक रुपये का नोट था सो उसने उस वॉट्सऐप नंबर पर नोट की फोटो भेजी. इसके बाद उधर से एक शख्स ने संपर्क किया, जिसने अपना नाम पंकज सिंह बताया.

रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूले रुपये

पंकज ने बताया कि वह सिक्कों की दुकान पर काम करता है. उसने पीड़ित शख्स से एक फॉर्म भरवाया और रजिस्ट्रेशन करने के लिए 6,160 रुपये जमा करवाए. पुलिस ने बताया कि कुछ वक्त बाद पंकज ने शिकायतकर्ता को दोबारा फोन किया और कहा कि पहले बताया गया अमाउंट गलत है और अब उसे 6,107 रुपये ट्रांसफर करने होंगे. हालांकि, शख्स ने वादा किया कि पहले ट्रांसफर की गई रकम वापस कर दी जाएगी. इन सबके बाद पंकज सिंह ने शिकायतकर्ता को एक दूसरे शख्स से मिलवाया, जिसने खुद का नाम अरुण शर्मा बताया.

:अरुण ने पीड़ित को एक रुपये के नोट के बदले इनाम जीतने की स्कीम समझाई और RBI के नाम से एक फर्जी लेटर भेजा. इसके बाद दोनों ने कैशियर को बातों में उलझा लिया और धीरे-धीरे करके 10.38 लाख रुपये वसूल लिए. पुलिस ने बताया कि पीड़ित को अपने साथ ठगी का एहसास तब हुआ, जब जालसाजों ने कहा कि अगर वह 6 लाख रुपये और दे, तो इनाम की राशि 25.56 लाख रुपये हो सकती है. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया.

पीड़ित शख्स बीमा कंपनी की चर्चगेट ब्रांच में कैशियर है. पुलिस ने IT एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Fast News