Dailyhunt
Himachal Weather: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, आज से तीन दिन फिर बारिश-बर्फबारी

Himachal Weather: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, आज से तीन दिन फिर बारिश-बर्फबारी

श्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में लगातार तीन दिन बादल बरसेंगे। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में आज से लगातार तीन दिन बारिश-बर्फबारी होगी। इस दौरान कुछ भागों में भारी बारिश व ओलावृष्टि का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ऐसे में किसानों-बागबानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राज्य के कई भागों में बीते कुछ दिनों मौसम लगातार खराब बना हुआ है। बीते 24 घंटें में कसौली, राजगढ़, धर्मपुर, सराहन व शिमला, जोगिंद्रनगर, रोहड़ू, सोलन, बिलासपुर सदर, कंडाघाट व शिलारू में 2-2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में सात से नौ अप्रैल के दौरान व्यापक वर्षा होने की संभावना है, जिसकी अधिकतम गतिविधि आठ अप्रैल को होने की संभावना है।

प्रदेश के कुछ हिस्सों में सात और आठ अप्रैल के दौरान ओलावृष्टि होने की संभावना है। सात और आठ अप्रैल को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और शिमला जिलों में और सात अप्रैल को चंबा जिला में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आठ अप्रैल को शिमला जिला में कुछ जगहों पर भारी बारिश-बर्फबारी और सिरमौर, मंडी और सोलन में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। सात और आठ अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सिरमौर, शिमला, सोलन, मंडी, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ अंधड़ चलने का यलो अलर्ट है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Fast News