Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हिंदू छात्रा के यूरिन इंफेक्शन की जांच' ने लखनऊ के अर्श रजा के कांड का ऐसा राज खोला जिससे मचा हड़कंप शर्मनाक कहानी

हिंदू छात्रा के यूरिन इंफेक्शन की जांच' ने लखनऊ के अर्श रजा के कांड का ऐसा राज खोला जिससे मचा हड़कंप शर्मनाक कहानी

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अर्श रजा नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि अर्श रजा ने इंटर में पढ़ने वाली हिंदू छात्रा का यौन शोषण किया और फिर उसके साथ ब्लैकमेलिंग की.

आरोपी ने छात्रा के साथ जो-जो किया, उसकी दोस्ती-धोखे वाली पूरी शर्मनाक कहानी जानकर आप हैरान रह जाएंगे. आरोपी और पीड़िता स्कूल में साथ पढ़ते थे. इसी दौरान अर्श रजा ने युवती को अपने जाल में फंसा लिया और फिर उसके साथ गंदा खेल खेलना शुरू कर दिया.

छात्रा को दवाई खिलाता रहा आरोपी

इस पूरे मामले को लेकर डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया, आरोपी और पीड़िता साल 2023 तक स्कूल में साथ पढ़े. इस दौारन ही आरोपी ने युवती से दोस्ती की और उसे अपने जाल में फंसा लिया. इस दौरान उसने छात्रा की कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए. इसके बाद वह इनके सहारे से युवती को ब्लैकमेलिंग करने लगा.

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ कई बार रेप किया. वह उसे गर्भ निरोधक दवाई भी देता रहा. जब वह विरोध करती तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता. पीड़िता का ये भी आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसपर इस्लाम अपनाने का भी दबाव बनाया. यहां तक की आरोपी के परिजन भी आरोपी के साथ इस पूरे खेल में शामिल रहे.

यूरिन इंफेक्शन की जांच ने खोला केस

मामले का खुलासा तब हुआ, जब छात्रा की सेहत खराब हो गई. दरअसल छात्रा को यूरिन इंफेक्शन हो गया. डॉक्टरों ने जब उसकी जांच की तो सब कुछ सामने आ गया. फिर छात्रा ने अपने परिवार को सारी कहानी बताई. ये जानने के बाद परिवार सन्न रह गया. इसके बाद छात्रा के परिजन उसे लेकर पुलिस के पास गए और आरोपी अर्श रजा और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया.

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, रेप जैसे गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने छात्र अर्श रजा को अरेस्ट कर लिया है. अब पुलिस आरोपी की बहन और मां-पिता की जांच कर रही है. लखनऊ पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Fast News