Dailyhunt
जन्म से नपुसंक, 20 करोड़ दहेज़; जान से मारने की कोशिस.SDM दिव्या ओझा का एसडीएम पति पर आरोप

जन्म से नपुसंक, 20 करोड़ दहेज़; जान से मारने की कोशिस.SDM दिव्या ओझा का एसडीएम पति पर आरोप

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक अधिकारी दंपति के बीच चल रहा विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। यह मामला एसडीएम दिव्या ओझा और उनके पति एसडीएम अनुपम मिश्रा से जुड़ा है, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिव्या ओझा ने अपने पिता के माध्यम से पति अनुपम मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला प्रतापगढ़ के महिला थाने में दर्ज किया गया है। शिकायत में दहेज प्रताड़ना, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

दिव्या ओझा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी से करोड़ों रुपये दहेज के रूप में मांगे जा रहे थे। उनका दावा है कि शुरुआत में 20 करोड़ रुपये की मांग की गई, जो बाद में 5 करोड़ रुपये तक आ गई। उन्होंने बताया कि अब तक 10 लाख रुपये बैंक के जरिए ट्रांसफर किए गए, 28 लाख रुपये नकद दिए गए, साथ ही करीब 40 लाख रुपये के जेवर और अन्य सामान भी दिया गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दिव्या को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इसके अलावा जान से मारने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। एफआईआर में पति पर "जन्मजात नपुंसक" होने का आरोप भी शामिल है। गौरतलब है कि दिव्या ओझा की शादी वर्ष 2020 में प्रयागराज निवासी अनुपम मिश्रा से हुई थी।

वहीं, दूसरी ओर अनुपम मिश्रा की मां ने भी चंदौली के अलीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बहू और उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की है।

अब यह मामला दोनों पक्षों की शिकायतों के चलते सुर्खियों में है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Fast News