Dailyhunt
जिस अमित से प्यार किया और लव मैरिज की, उसने ही पत्नी प्रीति- सास को दी खौफनाक मौत; बलिया में ये क्या हुआ?

जिस अमित से प्यार किया और लव मैरिज की, उसने ही पत्नी प्रीति- सास को दी खौफनाक मौत; बलिया में ये क्या हुआ?

UP News: प्रीति ने जिस अमित से प्यार किया, परिवार वालों के खिलाफ जाकर शादी की, उसी अमित ने प्रीति को निर्ममता के साथ मार डाला. यहां तक की उसके मां-पिता पर भी हमला कर दिया और मां की भी जान ले ली.

बलिया के अमित गुप्ता ने जो किया, वह बेहद खौफनाक है.

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां दामाद ने अपने ही ससुराल में खूनी तांडव मचा दिया. 4 साल पहले जिस प्यार के लिए घर से भागकर शादी की थी, उसी प्यार का अंत उसने चाकू से गोदकर कर दिया. आरोपी ने न सिर्फ अपनी पत्नी, बल्कि अपनी सास की भी बेरहमी से हत्या कर दी. यहां तक की ससुर पर भी हमला कर दिया. ससुर अब जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

क्या है पूरा मामला?

मामला बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गाव का है. यहां के अमित गुप्ता ने अपनी पत्नी प्रीति और सास सुशीला देवी की चाकू मारकर हत्या कर दी. बीच-बचाव करने आए ससुर अंतु गुप्ता पर भी जानलेवा हमला किया. अंतु गुप्ता की हालत गंभीर है, उन्हें इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है.

2022 में की थी लव मैरिज

बताया जा रहा है कि प्रीति और अमित ने साल 2022 में प्रेम विवाह किया था. लंबे समय बाद जब दोनों ससुराल लौटे तो लगा कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन आरोपी अमित के मन में कुछ और ही चल रहा था. परिजनों का आरोप है कि विदाई के बाद अमित प्रीति को अपने घर न ले जाकर कहीं और ले गया और उसके साथ मारपीट की. इसी विवाद के बाद प्रीति पिछले 10 दिनों से अपने मायके में रह रही थी.

रात के समय अपने ससुराल पहुंचा अमित और…

बीती रात अमित चुपचाप ससुराल पहुंचा. वह सीधे अपनी पत्नी के कमरे में दाखिल हुआ और बच्चे को छीनने की कोशिश करने लगा. जब पत्नी प्रीति ने विरोध किया तो अमित ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर जब मां और पिता बचाने आए, तो अमित ने उनपर भी चाकू से हमला कर दिया.

आरोपी हुआ फरार

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Fast News