Dailyhunt
राशिद ने 7 बच्चों की मां वाली अपनी पत्नी शबनम-दोस्त फहीम संग खाया खाना जो लास्ट मील बना फिर बहाया खून ही खून' क्यों?

राशिद ने 7 बच्चों की मां वाली अपनी पत्नी शबनम-दोस्त फहीम संग खाया खाना जो लास्ट मील बना फिर बहाया खून ही खून' क्यों?

UP News:गाजियाबाद लोनी में स्थित बुद्ध बाजार मोहल्ले में राशिद अपनी पत्नी शबनम के साथ रहता था. दोनों के 7 बच्चे भी थे. सोमवार देर रात राशिद, उसकी पत्नी शबनम और पड़ोस में रहने वाला राशिद का दोस्त फहीम एक साथ कमरे में थे.

तीनों ने साथ खाना खाया. मगर ये शबनम और फहीम का आखिरी खाना साबित हुआ. दरअसल इसके बाद राशिद ने अपनी पत्नी शबनम और फहीम को गोलियां मार दी और दोनों की हत्या कर डाली. पति और अपने दोस्त को मारने के बाद राशिद फरार हो गया.

क्यों मारी पति और दोस्त को गोली?

मिली जानकारी के मुताबिक, 36 साल की शबनम और राशिद की जिंदगी अच्छी चल रही थी. दोनों के 7 बच्चे थे. मगर पिछले कुछ सालों से पड़ोस में रहने वाला फहीम (32 साल) भी राशिद का अच्छा दोस्त बन गया था. उसका भी घर में आना-जाना शुरू हो गया था. इसी दौरान फहीम और शबनम एक दूसरे के करीब आ गए और दोनों में संबंध बन गए. जब इसकी जानकारी राशिद को लगी तो उसने इसका विरोध किया. मगर शबनम अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था और परिवार में तनाव बना हुआ था.

आखिरी बार साथ खाना खाया और…

सोमवार रात तीनों घर के एक कमरे में मौजूद थे. बताया जा रहा है कि पहले सभी ने साथ बैठकर खाना खाया. शबनम और फहीम को अंदाजा नहीं था कि राशिद के दिमाग में क्या चल रहा है. खाना खाने के बाद तीनों के बीच बात हुई और इसी दौरान रिश्तों को लेकर बहस हुई. फिर विवाद हुआ और तभी राशिद ने तमंचा निकाल लिया और 7 बच्चों की मां शबनम और अपने दोस्त फहीम को गोलियों से भून डाला. दोनों की ही मौके पर मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, रात करीब 12:40 बजे डायल-112 पर पुलिस को घटना की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां राशिद के घर के अंदर दोनों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राशिद फरार हो चुका था.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर (पुलिस उपायुक्त ग्रामीण) सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया, अवैध प्रेम संबंध की वजह से हत्या हुई है. आरोपी राशिद की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Fast News