Dailyhunt
सबंध बनाने से पहले खाई थी स्टेमिना की दवाई .', पावर बढ़ाने वाली दवा ने ले ली 29 साल के इंजीनियर की जान.? गुरुग्राम के पीजी में मिला शव

सबंध बनाने से पहले खाई थी स्टेमिना की दवाई .', पावर बढ़ाने वाली दवा ने ले ली 29 साल के इंजीनियर की जान.? गुरुग्राम के पीजी में मिला शव

गुरुग्राम : गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सेक्टर 53 स्थित एक किराए के PG फ्लैट में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा की ओवरडोज के कारण हुई हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

मृतक की पहचान रोहित लाल के रूप में हुई है, जो नागपुर का रहने वाला था और नई दिल्ली स्थित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह सामने आई जब रोहित का सहकर्मी उसे लगातार फोन कर रहा था, लेकिन वह न तो फोन उठा रहा था और न ही कमरे का दरवाजा खोल रहा था। काफी देर तक जवाब न मिलने पर सहकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां रोहित बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा मिला।

कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ दवाओं और हेल्थ सप्लीमेंट के रैपर भी बरामद हुए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि रोहित ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक ने सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा का सेवन किया था, जिसकी अधिक मात्रा के कारण उसे हार्ट अटैक आया हो सकता है। हालांकि, मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

सेक्टर 53 थाना प्रभारी सतेंद्र रावल ने बताया कि बरामद दवाओं और विसरा सैंपल को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Fast News