Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'साहब दोस्त की आत्मा सताती है` मुझे गिरफ्तार कर लो'.हत्या के 7 दिन बाद आरोपी ने किया सरेंडर घर में छिपाया था शव

'साहब दोस्त की आत्मा सताती है` मुझे गिरफ्तार कर लो'.हत्या के 7 दिन बाद आरोपी ने किया सरेंडर घर में छिपाया था शव

त्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। यहां 37 वर्षीय मिथलेश कुजूर ने अपने दोस्त 35 वर्षीय बृजलाल अगरिया की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद उसने अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ मिलकर शव को घर के आंगन में गड्ढे में छुपा दिया और गड्ढे को प्लाईबोर्ड व मिट्टी से ढक दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना 24-25 मार्च की रात हुई। बृजलाल शराब के नशे में मिथलेश के घर पहुंचा और शराब पीने के लिए दबाव डालने लगा। नवरात्र के चलते शराब पीने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी और फिर हाथापाई शुरू हो गई। झूमाझटकी में मिथलेश का मोबाइल टूट गया और गुस्से में आकर उसने पास रखे डंडे से बृजलाल के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद मिथलेश मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसने दावा किया कि उसे अपने मृत दोस्त की आत्मा दिखाई देती थी और वह अंतिम संस्कार करने की बात कहती थी। इसी मानसिक दबाव में वह आखिरकार गांधीनगर थाने गया और अपनी घटना कबूल कर दी। पुलिस की निशानदेही पर गड्ढे से शव बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की जांच जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Fast News