Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
120 घंटे में पुलिस का जस्टिस, हत्यारा बर्थडे ब्वॉय जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर, केक लगाने पर बिछा दी थी 3 लाश!..

120 घंटे में पुलिस का जस्टिस, हत्यारा बर्थडे ब्वॉय जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर, केक लगाने पर बिछा दी थी 3 लाश!..

Himachal Se 2 weeks ago

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बहुचर्चित बर्थडे ट्रिपल मर्डर केस के आरोपित को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. बर्थ-डे पार्टी में तीन युवक़ों की हत्या करने वाला बर्थ-डे बॉय जीतू सैनी को पुलिस ने मार गिराया है.

हत्यारोपित जीतू सैनी के ऊपर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था. अपनी बर्थ-डे पार्टी में पिस्टल से युवक़ों पर गोलियां बरसाकर जीतू ने भाजपा नेता के परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के सिकंदरपुर रोड पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान जीतू सैनी मारा गया है. बर्थ-डे पार्टी में मुंह पर केक लगाने को लेकर हुए विवाद में जीतू सैनी ने गोली मारकर आकाश, मनीष और अमरदीप की हत्या की थी. वहीं एनकाउंटर में एसओजी प्रभारी असलम और एक अन्य सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए. बुलंदशहर में बीते 25 अप्रैल को खुर्जा के सुभाष रोड स्थित जिम में ट्रिपल मर्डर हुआ था.

ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा
बता दें कि जीतू सैनी के एनकाउंटर से पहले तिहरे हत्याकांड के सिलसिले में 50-50 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कियाथा. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी थी. अधिकारियों के मुताबिक 25-26 अप्रैल की दरमियानी रात खुर्जा क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के कुछ दिन बाद यह गिरफ्तारी हुई है. इस घटना के बाद लापरवाही के आरोप में एक थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था.

हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपी को मारी गोली
पुलिस के अनुसार, रिंकू सैनी और भारत सैनी नामक दोनों आरोपियों को खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम ने 28-29 अप्रैल की देर रात मुंडाखेड़ा नहर के पास एक संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपियों को वारदात से जुड़े डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) की बरामदगी के लिए मौके पर ले गई थी, तभी दोनों ने कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश की और छिपाए गए हथियारों से पुलिस पर गोलीबारी कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया. घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Se