Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
3 सीजन, 29 एपिसोड. 8 सालों से OTT पर क्राइम थ्रिलर का भौकाल, नए सीजन से मचेगा हाहाकार!​

3 सीजन, 29 एपिसोड. 8 सालों से OTT पर क्राइम थ्रिलर का भौकाल, नए सीजन से मचेगा हाहाकार!​

Himachal Se 2 weeks ago

OTT पर 8 सालों से राज कर रही क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज जल्द ही नए सीजन के साथ लौटने वाली है। सीरीज के तीन सीजन सुपरहिट रहे हैं।

ओटीटी पर 8 सालों से राज कर रही एक टॉप रेटेड वेब सीरीज के नए सीजन पर बड़ा अपडेट आया है।

कुर्सी की भूख और खूनखराबा से भरी इस क्राइम थ्रिलर ने तीन सीजंस के साथ दर्शकों को एंटरटेन कया और अब चौथे सीजन की तैयारी हो गई है।

हम बात कर रहे हैं मिर्जापुर की। 2018 में पहले सीजन के साथ ही क्राइम थ्रिलर ने ओटीटी पर कब्जा कर लिया था। इस सीरीज की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि तीन सुपरहिट सीजन के बाद इस पर एक फिल्म भी बन रही है जो अगले महीने बड़े पर्दे पर आ रही है।

फिल्म में छुपा है सीरीज का राज

फिल्म के तौर पर रिलीज हो रही मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म की रिलीज से पहले वेब सीरीज के चौथे सीजन पर बड़ा अपडेट आया है। फिल्म और इस सीरीज के निर्देशक गुरमीत सिंह ने फिल्म से जुड़ी जानकारियां गोपनीय रखी हैं, क्योंकि उसका वास्ता मिर्जापुर वेब सीरीज के चौथे सीजन से हो सकता है।

क्या होगी चौथे सीजन की कहानी?

गुरमीत ने कहा कि चौथे सीजन की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। फिलहाल मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि इसकी लिखाई जारी है और हम सभी इसके लिए उत्साहित हैं। इसकी पूरी कहानी का केंद्र फिल्म है। इसलिए यह बताना मेरे लिए कठिन है कि आगे क्या होने वाला है। फिलहाल हमारा पूरा ध्यान फिल्म पर है।

जल्द शुरू कर सकते हैं शूटिंग

चौथे सीजन के शूटिंग शेड्यूल की चुनौतियों को लेकर आगे गुरमीत सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी स्टार कास्ट के साथ हर चीज की योजना काफी पहले से बनानी पड़ती है। हम खुद को इन बातों में नहीं उलझा रहे हैं, क्योंकि हमारा पूरा ध्यान फिल्म पर है। जैसे ही फिल्म दर्शकों को सौंप दी जाएगी, उसके बाद चौथे सीजन को लेकर तैयारियां तेजी पकड़ेगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मेरा अगला प्रोजेक्ट मिर्जापुर 4 ही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Se