Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अजिंक्य रहाणे ने ले लिया संन्यास फिर भी बीसीसीआई हर महीने देगी अब इतनी पेंशन​

अजिंक्य रहाणे ने ले लिया संन्यास फिर भी बीसीसीआई हर महीने देगी अब इतनी पेंशन​

Himachal Se 3 days ago

भारतीय टीम के घातक और विस्फोटक बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने बीते समय में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया है। अब रहाणे ने जब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में संन्यास ले लिया है, तो ऐसे में वह अब भारत होने वाली सबसे बड़ी लगी IPL में भी अपना प्रदर्शन दिखाते हुए नजर नहीं आने वाले हैं, लेकिन अजिंक्य रहाणे विदेशी टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद अब BCCI रहाणे को कितनी पेंशन देने वाली है।

Ajinkya Rahane को कितनी पेंशन मिलेगी?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रहाणे ने भारतीय क्रिकेट टीम में साल 2011 में डेब्यू किया था। साल 2011 से लेकर रहाणे ने भारतीय टीम में साल 2023 तक अपना प्रदर्शन दिखाया है। वही बीते तीन साल यानी 2023 से 2026 तक रहाणे को भारतीय टीम में वापसी करने का मौका ही नहीं दिया गया है।

यही बड़ा कारण है कि लगातार मौका न मिलने के कारण रहाणे ने संन्यास ले लिया है। संन्यास के बाद बोर्ड के द्वारा अब रहाणे को कुल 70 हजार रुपये की हर महीने पेंशन दी जाने वाली है।

BCCI ने बदल दी पेंशन की राशि

दरअसल साल 2022 में BCCI के द्वारा पेंशन के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए गए थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इन बदलाव में उस समय हाई ब्रैकेट वाले खिलाड़ियों को लगभग 50 हजार रुपये की पेंशन राशि दी जाती थी, लेकिन अब समय को देखते हुए इस रकम में बढ़ोत्तरी की गई है।

अब हाई ब्रैकेट वाले खिलाड़ियों को 70 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है जिसमेंम आजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं। इसी के साथ ही रहाणे को अपने राज्य क्रिकेट बोर्ड मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से भी लगभग 20 से 40 हजार रुपये की पेंशन हर महीने मिलने वाली है।

कैसा रहा रहाणे का टेस्ट करियर

अजिंक्य रहाणे के टेस्ट करियर की बात करें तो खिलाड़ी ने अपने करियर में भारतीय टीम के लिए कुल 85 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 85 मैच में खिलाड़ी ने कई मैचों में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए अपने खाते में कुल 5077 रन बनाए हैं। इसी के साथ ही 12 बार शतकीय पारी भी खेली है।

टेस्ट के साथ ही ODI और t20 क्रिकेट की बात करें तो रहाणे ने भारतीय टीम के लिए 90 ODI मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2962 रन बनाए है। वही 20 T20 मुकाबले खेले है इन मुकाबलों में खिलाड़ी ने 375 रन अपने नाम किए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Se