Dailyhunt
डायबिटीज मरीजों‍‍ के‌ लिए किसी वरदान से कम नहीं ये 5 हरी पत्तियां, सुबह चबाकर खाने से पूरा दिन शुगर रहेगा कंट्रोल, देखिए कैसे!

डायबिटीज मरीजों‍‍ के‌ लिए किसी वरदान से कम नहीं ये 5 हरी पत्तियां, सुबह चबाकर खाने से पूरा दिन शुगर रहेगा कंट्रोल, देखिए कैसे!

Himachal Se 2 weeks ago

5 green leaves to control diabetes: डॉक्टर अनिल पटेल के अनुसार, कुछ हरी पत्तियां ऐसी हैं जिनका नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। इनका जूस या काढ़ा पीने से शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं।

डायबिटीज के लिए हरी पत्तियां

5 green leaves to control diabetes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और अनियमित खानपान की वजह से डायबिटीज (मधुमेह) तेजी से बढ़ रही है। यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर के कई अंगों को प्रभावित करती है और दिल, किडनी, आंखों व नसों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि डायबिटीज को पूरी तरह खत्म करना आसान नहीं है, लेकिन प्राकृतिक उपायों और सही जीवनशैली से इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। डॉक्टर अनिल पटेल के अनुसार, कुछ हरी पत्तियां ऐसी हैं जिनका नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। इनका जूस या काढ़ा पीने से शरीर को कई अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज कंट्रोल करने वाली 5 असरदार हरी पत्तियों के बारे में।

नीम की पत्तियां

नीम को आयुर्वेद में औषधियों का खजाना माना गया है। इसकी पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-डायबिटिक गुण ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट 4-5 ताजी नीम की पत्तियां चबाएं या उनका रस निकालकर पिएं। इससे इंसुलिन की कार्यक्षमता बेहतर होती है।

तुलसी की पत्तियां

तुलसी न सिर्फ धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी मजबूत करती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके लिए रोज सुबह 3 से 4 तुलसी की पत्तियां चबाएं या तुलसी की चाय पिएं।

करी पत्ता

अक्सर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाला करी पत्ता डायबिटीज मरीजों के लिए भी लाभकारी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शुगर लेवल कंट्रोल करने और वजन संतुलित रखने में मदद करते हैं। इसके लिए सुबह खाली पेट 7 से 8 करी पत्ते चबाएं या उनका जूस पी सकते हैं।

बेल की पत्तियां

बेल के फल के साथ-साथ इसकी पत्तियां भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। बेल की पत्तियों का रस शरीर को डिटॉक्स करता है और ब्लड शुगर कम करने में सहायक होता है। इसके लिए ताजी बेल की पत्तियों का रस निकालकर सुबह खाली पेट पिएं।

गिलोय की पत्तियां

गिलोय को आयुर्वेद में 'अमृतवैली' कहा जाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ डायबिटीज में शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके लिए गिलोय की पत्तियों का काढ़ा या रस रोज सुबह सेवन करें।

डॉक्टरों की सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि ये हरी पत्तियां ब्लड शुगर को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करने में मदद करती हैं, लेकिन ये दवाओं का विकल्प नहीं हैं। डायबिटीज मरीजों को अपनी दवा नियमित रूप से लेनी चाहिए और समय-समय पर जांच कराते रहना जरूरी है। किसी भी नए घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Se