Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Friendship Day Gift: दोस्त को देना है यादगार सरप्राइज? ये 10 बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज जीत लेंगे उनका दिल​

Friendship Day Gift: दोस्त को देना है यादगार सरप्राइज? ये 10 बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज जीत लेंगे उनका दिल​

Himachal Se 1 week ago

Friendship Day Gift Ideas 2026: दोस्ती केवल एक रिश्ते का नाम नहीं, बल्कि भरोसे, साथ और अनगिनत यादों की कहानी होती है। ऐसे में फ्रेंडशिप डे पर अपने सबसे खास दोस्त को एक ऐसा तोहफा देना तो बनता है, जो हमेशा उन्हें आपकी याद दिलाए।

रिश्तों में महंगे गिफ्ट से ज्यादा मायने फीलिंग्स की होती है, जो आप अपने दोस्त के लिए महसूस करते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार अपने बेस्ट फ्रेंड को क्या गिफ्ट दें, तो ये 10 शानदार आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स

अपने दोस्त के नाम या फोटो वाला कॉफी मग, कुशन, टीशर्ट, कीचेन या फोटो फ्रेम गिफ्ट करें। पर्सनलाइज्ड गिफ्ट हमेशा खास महसूस कराते हैं। बाजार में ऐसे कई ऑप्शन मौजूद है।

फ्रेंडशिप डे गिफ्ट

मेमोरी स्क्रैपबुक

दोस्ती की पुरानी तस्वीरें, मूवी टिकट, छोटेछोटे नोट्स और यादगार पलों को एक स्क्रैपबुक या फोटो एल्बम में सजाकर गिफ्ट करें। यह इमोशनल और लाइफटाइम यादगार तोहफा बन सकता है।

हैंडरीटेन लेटर

डिजिटल दौर में हाथ से लिखा एक खत सबसे अनमोल गिफ्ट हो सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसमें अपने दोस्त के लिए दिल की बातें, पुरानी यादें और भविष्य के वादे लिखें।

सेल्फ केयर हैंपर

अगर आपका दोस्त स्किनकेयर, वेलनेस या रिलैक्सेशन पसंद करता है, तो फेस मास्क, कैंडल, चॉकलेट, कॉफी, हर्बल टी और बॉडी केयर प्रोडक्ट्स का एक छोटासा हैम्पर तैयार करें।

फ्रेंडशिप डे गिफ्ट

इंडोर प्लांट

एक छोटासा दोस्ती की तरह बढ़ते रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ एक प्यारासा नोट जोड़ दें, तो गिफ्ट और भी खास बन जाएगा।

हॉबी स्टार्टर किट

अगर आपके दोस्त को पेंटिंग, गार्डनिंग, फिटनेस, कुकिंग या म्यूजिक का शौक है, तो उसकी पसंद के अनुसार एक हॉबी किट भी गिफ्ट किया जा सकता है। यह उपयोगी भी होगी और उन्हें नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित भी करेगी।

फ्रेंडशिप डे गिफ्ट

एक्सपीरियंस गिफ्ट

सिर्फ सामान ही नहीं, यादें भी गिफ्ट की जा सकती हैं। साथ में मूवी, कॉन्सर्ट, कैफे डेट, पॉटरी क्लास या करें। ऐसे अनुभव लंबे समय तक याद रहते हैं।

पर्सनलाइज्ड प्लेलिस्ट

आप दोनों के पसंदीदा गानों की एक स्पॉटीफाई या यूट्यूब प्लेलिस्ट बनाकर शेयर करें। चाहें तो उसके साथ QR Code वाला कीचेन भी बनवा सकते हैं।

मैचिंग एक्सेसरीज

मैचिंग फ्रेंडशिप ब्रेसलेट, नेकलेस, मग, मोबाइल कवर या टीशर्ट आपकी दोस्ती की खूबसूरत निशानी बन सकते हैं।

फ्रेंडशिप डे गिफ्ट

सरप्राइज वीडियो मैसेज

दोस्त के परिवार और कॉमन फ्रेंड्स से छोटेछोटे वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करवाकर एक वीडियो बनाएं। यह सरप्राइज उन्हें भावुक भी करेगा और हमेशा याद रहेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Se