Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लगातार हार के बाद टेस्ट से हुई कोच की छुट्टी, कप्तान भी बदला, CSK का ये दिग्गज बना टेस्ट टीम का अब नया कोच​

लगातार हार के बाद टेस्ट से हुई कोच की छुट्टी, कप्तान भी बदला, CSK का ये दिग्गज बना टेस्ट टीम का अब नया कोच​

Himachal Se 2 weeks ago

CSK: भारतीय टीम का अभी हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए ऐलान किया गया है. इस दौरे पर टीम इंडिया 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है. भारतीय टीम इस दौरे पर रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के साथ नजर आने वाली है, ये दोनों खिलाड़ी काफी लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे थे.

इसी बीच इंग्लैंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड की टीम ने अपना नया कोच नियुक्त किया है. वहीं इंग्लैंड ने ब्रेंडन मैकुलम को इस पोस्ट से हटा दिया है.

इंग्लैंड की लगातार हार के बाद ब्रेंडन मैकुलम की हुई छुट्टी

इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 202527 में बेहद खराब रहा है. टीम ने अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमे 8 मैचों में इंग्लैंड की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 1 मैच ही ड्रा रहा है, जबकि 4 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड की टीम मौजूदा समय में पॉइंट्स टेबल में नंबर 7 पर है और WTC फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है.

वहीं अगर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 202325 की बात करें तो उस सीजन में भी टीम ने 22 मैच खेले थे, जिसमे से 11 मैचों में उन्हें जीत मिली थी, जबकि 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और 1 मैच ड्रा रहा था. इंग्लैंड की टीम पिछले सीजन भी नंबर 5 पर थी, ऐसे में पिछले कुछ सालों में लगातार हार से परेशान इंग्लैंड ने अपने कोच के साथ अब कप्तान भी बदल दिया है.

CSK के पूर्व कोच स्टीफन फ्लेमिंग होंगे इंग्लैंड टीम के नए टेस्ट कोच

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के और चेन्नई सुपर किंग्स के लम्बे समय तक रहे कोच दिग्गज स्टीफन फ्लेमिंग को टेस्ट टीम का नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है. साथ ही महान बल्लेबाज जो रूट को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाया गया है. यह फैसला ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट से हटाने के बाद लिया गया है. वह अब वाइट बॉल के कोच होंगे.

इससे पहले बेन स्टोक्स टीम के कोच थे, लेकिन विवाद के बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया और अब उनकी जगह पर एक बार फिर जो रूट को टीम का कप्तान बनाया गया है, वहीं पिछले 18 सालों से चेन्नई सुपर किंग्स के कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग अब पहली बार इंग्लैंड की कोचिंग करते नजर आने वाले हैं.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Se