Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पत्नी की नियत अच्छी है या बुरी? ऐसे करें चेक, तुरंत पकड़ी जाएगी चोरी

पत्नी की नियत अच्छी है या बुरी? ऐसे करें चेक, तुरंत पकड़ी जाएगी चोरी

Himachal Se 1 week ago

हते हैं हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। लेकिन कई बार इसका उल्टा भी हो जाता है। यानि किसी आदमी की बर्बादी के पीछे भी एक औरत हो सकती है। दरअसल ये सभी बातें इस बात पर निर्भर करती है कि उस महिला की नियत क्या है?

एक अच्छी नियत वाली महिला नरक जैसे घर को भी स्वर्ग बना सकती है। वहीं बुरी नियत वाली महिला महल को भी खंडहर में तब्दील कर देती है।

आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में महिलाओं के गुणों और अवगुणों का जिक्र किया है। इसमें ये भी बताया गया है कि कैसे आप किसी महिला की नियत परख सकते हैं। आज हम इसी बात पर चर्चा करने वाले हैं। नीचे बताई गई बातों के आधार पर आप किसी भी महिला की नियत का अंदाजा लगा सकते हैं।

ऐसे परखें महिला की नियत

1. चाणक्य नीति की माने तो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि महिला दिखने में कितनी सुंदर या सिंपल है। वह कितनी पढ़ी लिखी या अनपढ़ है। असल में जो चीज सबसे अधिक मायने रखती है वह उसके संस्कार हैं। एक पुरुष को महिला के संस्कारों पर गौर करना चाहिए। यदि आपको महिला के व्यवहार में अच्छे संस्कार दिखते हैं तो वह आपके घर को स्वर्ग बना देगी। वहीं जिन महिला में संस्कार नाम की चीज नहीं होती है वह आपका घर बर्बाद कर देगी।

2. चाणक्य नीति के अनुसार कोई महिला कितनी भरोसेमंद है, इससे भी आप उसकी नियत का अंदाजा लगा सकते हैं। यदि महिला ईमानदार है, अपने सभी काम जवाबदारी से करती है, दूसरों का विश्वास नहीं तोड़ती है तो वह एक गुणी और अच्छी नियत वाली महिला है। वहीं एक बेईमान, झूठ बोलने वाली, फरेबी और लापरवाह महिला की नियत कभी अच्छी नहीं हो सकती है। आपको ऐसी महिलाओं के दूर रहना चाहिए।

3. सुख और दुख जीवन का हिस्सा होते हैं। एक सच्चा जीवनसाथी वही होता है जो हर सुख और दुख में आपका साथ दे। कंधे से कंधा मिलाकर मुसीबतों का सामना करे। यदि कोई महिला आपके सुख में खुश रहती है, जलन नहीं करती और दुख में आपका साथ देती है तो उसकी नियत अच्छी होती है। वहीं आपके सुख में जलने वाली, या दुख में पल्ला झाड़ने वाली महिला की नियत कभी अच्छी नहीं हो सकती है।

4. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पैसा एक ऐसी चीज है जो अच्छे-अच्छे लोगों की नियत खराब कर देता है। इसलिए आप किसी भी महिला की नियत चेक करने के लिए उसका धन के प्रति लालच देखे। यदि कोई महिला पैसों के पीछे पागल रहती है तो वह आपको कभी भी धोखा दे सकती है। वहीं पैसों का लालच ना करने वाली महिला अच्छी नियत रखती है। घर को अच्छे से चलाती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Se