Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: थोड़ी देर में ट्रस्ट की बैठक, चंपत राय की होगी विदाई?​

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: थोड़ी देर में ट्रस्ट की बैठक, चंपत राय की होगी विदाई?​

Himachal Se 2 weeks ago

योध्या राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर ट्रस्ट के अंदर बड़ी उथलपुथल मची हुई है. थोड़ी देर में बैठक शुरू होगी. एकएक कर सभी सदस्य बैठक में पहुंच रहे हैं. ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय भी पहुंचे हैं.

विवाद के बाद पहली बार चंपत राय नजर आए हैं. महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में यह बैठक होगी. बैठक में चंपत के इस्तीफे के फैसला हो सकता है.

दरअसल, ट्रस्ट में चंपत राय के इस्तीफे को लेकर दो राय है.कुछ सदस्य चंपत राय की विदाई पर मौन हैं जबकि कुछ चंपत के पक्ष में भी हैं, दिनेंद्र दास तो बयान भी देते रहे हैं. मगर दिनेंद्र दास स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए बैठक की पूर्व संध्या अयोध्या से बाहर निकल गए. वहीं कल तक वो लोगों से मिल भी रहे थे और मुस्कुराते हुए मीडिया से बातचीत भी कर रहे थे.

विशेष बैठक आपात स्थिति में बुलाई गई है. इसके बावजूद बैठक से दूरी बनाने पर भी सवाल है? क्या ये जान बूझ कर किया गया है या किसी ने उनसे ऐसा कहा है. गोपालजी राव उनका खुल कर विरोध करते रहे हैं.

आज होगी अहम बैठक

राम मंदिर के दान में हेराफेरी के आरोपों को लेकर बने विवाद के बीच, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट आज दोपहर 3 बजे एक अहम बैठक कर रहा है. इस बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला लिया जाएगा. सुरक्षा कारणों से बैठक की जगह बदल दी गई है. अब यह राम मंदिर परिसर में होगी, पहले मणि रामदास छावनी में होनी थी.

पहली बार ऐसा हो रहा है कि चंपत राय और अनिल मिश्रा बैठक में शामिल नहीं होंगे. इस बैठक में जरूरी मुद्दों पर वोटिंग भी हो सकती है. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि नकद दान से जुड़े सिर्फ दो मामलों को छोड़कर, वे किसी और लेनदेन में शामिल नहीं थे.

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को कई महत्वपूर्ण सदस्य अयोध्या पहुंच गए हैं. प्रयागराज से स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, हरिद्वार से परमानंद गिरि महाराज, पुणे से कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि शामिल हैं. निर्मोही अखाड़े के प्रमुख महंत दिनेंद्र दास रविवार को अयोध्या से बाहर थे, लेकिन उम्मीद है कि वे बैठक में शामिल होंगे. जो सदस्य व्यक्तिगत रूप से बैठक में नहीं आ सके, उन्हें वीडियो लिंक भेज दिया गया है ताकि वे ऑनलाइन अपनी राय दे सकें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Se